The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राजापारा में मकरसंक्रांति पर आयोजित हुआ पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता,वार्डवासियों ने उठाया लुत्फ

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। मकर संक्रांति के अवसर पर राजापारा वार्ड के पार्षद आनंद चौरसिया द्वारा वार्डवासियों के मनोरंजन व आपसी मेल मिलाप व भाईचारा स्थापित करने की पहल से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राजा पारा वार्ड में पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड के3 अधिक्तर बच्चे शामिल हुये व इस कार्यक्रम को देखने वार्डवासी दर्शकगण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे व इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया । इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए उपहार भी रखा गया था। प्रतियोगिता में प्रथम, सुशांत यादव द्वितीय विक्की पवार व तृतीय पुरस्कार विकास यादव को दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी – प्रमोद ठाकुर, भारत भूषण चौहान,राकेश देहारी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *