The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अवैध शराब के साथ आपचारी बालक सहित 2 गिरफ्तार,80 पौव्वा देसी शराब व बाइक जब्त

Spread the love

बलौदाबाजार। भाटापारा थाना पुलिस ने अवैध शराब लेकर जा रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बाइक व 80 पौव्वा देसी शराब जब्त की है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट धारा 34/2 के तहत कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक भाटापारा थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 17 जुलाई को अंबे भवानी दाल मिल के पास खोलवा रोड भाटापारा के पास एक बाइक में अवैध शराब लेकर जा रहे 2 लोगों को रोककर तलाशी ली। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक थैला में रखा 80 पौव्वा देसी शराब अनुमानित कीमती 8800 रुपये बरामद हुआ जिसे पुलिस ने जब्त कर सुरेश कुमार मारकण्डेय उम्र 21 साल एक आपचारी बालक 17 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *