The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

टाटा मैजिक वाहन और बाइक आपस में टकराने से 2 की मौत एक घायल

Spread the love

बीजापुर। टाटा मैजिक वाहन और बाइक आपस में टकरा जाने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, टाटा मैजिक वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसा जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 163 पर हुआ है। मामला बांगापाल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात नेलसनार-बांगापाल के बीच स्थित टर्निंग पॉइंट में पुल के पास हादसा हुआ है। टाटा मैजिक बीजापुर से जगदलपुर की तरह आ रही थी, वहीं बाइक सवार युवक जगदलपुर से बीजापुर की तरफ जा रहे थे। इस बीच नेलसनार-बांगापाल के बीच दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टाटा मैजिक ने बाइक सवार को मारी टक्कर,2 की मौत:भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर तोड़ा दम,मृतकों की नहीं हुई पहचान
दोनों मृतकों की पहचान नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि, हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार दोनों युवक काफी दूर जा गिरे थे। जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इधर, टाटा मैजिक वाहन चला रहे युवक को भी गंभीर चोटें आईं हैं। इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने फौरन घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम करने भेजा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *