The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeChhattisgarh

फागुन मेला घूमने आये 2 नक्सली गिरफ्तार

Spread the love


दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने फागुन मेला से 2 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों माओवादी ग्रामीण वेशभूषा धारण कर मेला घूमने के लिए आए थे। जिनके आने की खबर मुखबिर से पुलिस को मिली। जिसके बाद जवानों ने मेला में ढूंढना शुरू किया और कुछ ही घंटों में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली रतिराम कुंजाम उर्फ रतन जनताना सरकार अध्यक्ष है। दूसरे माओवादी की पहचान बुधरु उर्फ डेंगा के रूप में की गई है। यह जनताना सरकार उपाध्यक्ष है। ये दोनों नक्सली पिछले कई सालों से माओवाद संगठन से जुड़कर काम कर रहे थे। दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल और बीजापुर जिले के विभिन्न थानों में दोनों माओवादियों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज है।

संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *