The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolice Department

तगड़ी पुलिस व्यवस्था के चलते शहर में शांति , अधिकारी भी दिन भर रहे मुस्तैद

Spread the love

राजनांदगांव । पुलिस की तगडी व्यवस्था के चलते देर शाम तक शहर में शांति व्यवस्था बनी हुई है। कहीं से भी किसी घटना की सूचना नही मिली है । शहर के हर चौक में पुलिस नजर आ रही है। अवैध शराब बेचने वाले घर में घुसे हुये है। शराब पीने वालों की तादात भी कम ही नजर आयी है कुछ लोग तो चाय से ही काम चला रहे है । शराब दुकान खुलने पर माहौल खराब होने का अंदेशा रहता है। लेकिन पुलिस की तगडी व्यवस्था से कल भी शांति रहेगी ऐसी उम्मीद नजर आ रही है । विगत दिवस पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने देर रात शहर सहित आस पास के सभी थानों का अचानक निरीक्षण किया था जिसके चलते भी दबाव के कारण शांति व्यवस्था बनी हुई है , वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, जयप्रकाश बढ़ई नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय(IPS) पूरे शहर में दिन भर सक्रिय देखे गए।

”उदय मिश्रा”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor