The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

युवक की हत्या कर शव को जलाया,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

कवर्धा । कवर्धा में एक युवक की हत्या कर उसका शव जला दिया गया। युवक का शव शुक्रवार को उसके घर से ही 500 मीटर दूर मिला है। अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या कैसे और किसने की। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉच्युरी में रखवा दिया है। होली की छुट्‌टी होने के चलते कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। वहीं दूसरी ओर UP के एक युवक का शव गुड़ फैक्ट्री में फांसी से लटका मिला है। दोनों ही मामले पांडातराई थाना क्षेत्र के हैं।स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 8 बजे पुलिस को पांडातराई खार के पास अधजला शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। इससे पता चला कि मरने वाला शीतलापारा निवासी जुगेश साहू (24) पुत्र कमलेश साहू था। वह मजदूरी करता था। पूछताछ में पता चला कि होलिका दहन की रात करीब 3 बजे तक उसे घर के आसपास ही देखा गया था। ऐसे में आशंका है कि 5 घंटे के दौरान उसकी हत्या की गई।

”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor