The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

नहाने गए भाई—बहन की गड्ढे में डूबने से मौत,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love


कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर में गड्‌ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के समय बच्चों के माता-पिता अपने काम पर गए थे, लौटे तो दोनों के शव खेत में बने पानी से भरे गड्‌ढे में मिले। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे नहाने के लिए गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए। होली से पहले हुए इस हादसे से गांव में मातम पसर गया है। हादसा आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ग्राम किसकोड़ो निवासी अमरसिंह गावड़े अपनी पत्नी के साथ काम पर गए हुए थे। बड़ा बेटा संदीप बकरी चराने जंगल की ओर चला गया। घर में 8 साल की संध्या और 5 साल का अर्जुन था। बताया जा रहा है कि घर से कुछ दूर खेत में बने डबरीनुमा गड्‌ढे में दोनों नहाने के लिए चले गए। शाम को जब बड़ा भाई घर आया तो दोनों बच्चे घर में नहीं दिखे। उसने तत्काल इसकी सूचना अपने माता-पिता को दी इसके बाद पिता व बड़ा भाई दोनों बच्चों को तलाश करते हुए गड्‌ढे के पास पहुंचे। वहां अर्जुन का शव पानी पर तैरता मिला।

”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor