The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रदेश में बुधवार को मिले 28 नए मरीज, नहीं हुई एक भी मौत

Spread the love

रायपुर। प्रदेश में 13 अक्टूबर को कोरोना के 28 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,05,598 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि 4 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं 7 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 10,05,598 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,821 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 207 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अभी तक वायरस से संक्रमित 13,570 लोगों की मौत हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *