The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बलरामपुर-रामानुजगंज में दो सिंचाई परियोजनाओं के लिए 20 करोड़ रूपये स्वीकृत

Spread the love

रायपुर । राज्य सरकार ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड शंकरगढ़ के पोंड़ी व्यपवर्तन योजना और करासी जलाशय योजना के लिए कुल 19 करोड़ 95 लाख 9 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। दोनों कार्यों के लिए जल संसाधन विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। इन कार्यों के पूर्ण हो जाने से करीब 700 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

जारी प्रशासकीय स्वीकृति के अनुसार पोंड़ी जलाशय के लिए 6 करोड़ 33 लाख 36 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस व्यपवर्तन योजना से कुल 270 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार करासी जलाशय योजना के लिए 13 करोड़ 60 लाख 54 हजार रूपये की मंजूरी दी गई है। इस जलाशय से कुल 430 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor