The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

20 साल की मालविका बनसोड ने दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल को हराया

Spread the love

THEPOPATLAL इंडियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में गुरुवार को बड़ा उलटफेर हुआ। नागपुर की रहने वाली 20 साल की मालविका बनसोड ने दिग्गज खिलाड़ी और लंदन ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना नेहवाल को हरा दिया। महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड के मुकाबले में मालविका ने साइना को लगातार गेम में 21-17, 21-9 से हरा दिया। यह मैच 34 मिनट तक चला। वर्ल्ड रैंकिंग में साइना इस समय 25वें नंबर पर हैं। वहीं मालविका की रैंक 111वीं है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor