The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत

Spread the love


रायगढ़। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। घटना लैलूंगा से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम केशला में शुक्रवार देरशाम की बताई जा रही है। बारिश से बचने तीनों शिव मंदिर में पहुंचे थे।आकाशीय बिजली मंदिर पर गिरी, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। लैलूंगा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम केशला निवासी कमला सारथी (30 वर्ष) अपनी मां हुलासो बाई (60 वर्ष) के साथ शुक्रवार की शाम 5 बजे शिव मंदिर के पास तालाब किनारे गई थी। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने मां-बेटी दोनों मंदिर में जा पहुंचे। कमला और हुलासो बाई के साथ वहां गांव का सुखीराम बंजारा (34 वर्ष) भी बारिश से बचने मंदिर के दरवाजे पर खड़ा था। तेज बारिश और गर्जना के बीच आकाशीय बिजली गिरी, जिससे शिव मंदिर में शरण लेने वाले तीनों इसकी चपेट में आ गए। बारिश थमने के बाद जब गांव के लोग तालाब पहुंचे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। गांव सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लैलूंगा पुलिस गांव पहुंची और शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *