The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya Pradesh

इंदौर ने स्वच्छता के मामले में छठी बार देश में सबसे स्वच्छ शहर

Spread the love


एमपी। इंदौर ने स्वच्छता के मामले में इतिहास रचते हुए छठी बार देश में अपना परचम लहराया है. मध्य प्रदेश के इंदौर को लगातार छठे साल देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में स्थान दिया गया है. वहीं, गुजरात के सूरत को दूसरे सबसे स्वच्छ शहर के रूप में चुना गया है. स्वच्छता सर्वेक्षण में दिल्ली ने नौंवा स्थान हासिल किया है. वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा को इस लिस्ट में ग्यारहवां स्थान हासिल हुआ है।
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के अवार्ड समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने यह अवॉर्ड प्रदान किया. इसके अलावा 100 से अधिक शहर वाले शहरों की कैटेगरी में मध्य प्रदेश को सबसे स्वच्छ राज्य का खिताब दिया गया है. राष्ट्रपति ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इंदौर के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को ये अवॉर्ड सौंपा. यह सर्वे 2016 से किया जा रहा है और इस साल इसका फोकस ‘पीपल फर्स्ट’ पर था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor