Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

मछली पकड़ते समय तालाब में 3 छात्र डूबे

Spread the love

तमिलनाडु। तमिलनाडु के इरोड जिले में सोमवार को एक तालाब में मछली पकड़ने के दौरान तीन बच्चे डूब गए।पुलिस के अनुसार, तीनों किशोर नाबालिग थे और सोमवार की शाम को अपने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक छोटे से तालाब में मछली पकड़ने के लिए गए थे।हादसा एंथियुर के थविट्टुपालयम इलाके का है, तीनों लड़के एक ही स्कूल के कक्षा 5वीं के छात्र थे।11 वर्षीय सिबिनेसन, 10 वर्षीय राघवन और नंद किशोर जब सोमवार को 8 बजे तक घर नहीं लौटे तो माता-पिता को चिंता सताने लगी। तीनों बच्चों के माता-पिता ने अंथियूर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया।30 मिनट तक तालाब में तालशी की गई जिसके बाद बचावकर्मियों ने तीनों लड़कों के शव ढूंढ निकाले। तीनों बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor