The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 33 हजार 750 नए केस दर्ज

Spread the love

THEPOPATLAL भारत में लगातार कोरोना वायरस के केसों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। साथ ही देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या भी बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घण्टे में कोविड-19 के 33 हजार 750 नए केस दर्ज किए गए हैं और 123 मरीजों की मौत हई है। इसके अलावा 10 हजार 846 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। अगर देश में कोरोना एक्टिव केसों की बात कि जाए तो, उनकी संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में 1,45,582 केस एक्टिव हैं। इन सभी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके अलावा कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या देश में 3,42,95,407 हो गई है। वहीं आज 123 लोगों की मौत के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,81,893 हो गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए देश में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक 1,45,68,89,306 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या 1700 हुई जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश के केंद्रशासित प्रदेशों को मिलाकर 23 राज्यों में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन फैल चुका है। महाराष्ट्र राज्य ओमिक्रॉन के केसों में 510 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है। वहीं देश का राजधानी दिल्ली 351 संक्रमितों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं लिस्ट में तीसरे नंबर पर गुजरात है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor