Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रदेश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 392 नए मरीज,तीन और रोगियों की हुई मौत

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 392 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,48,693 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में तीन और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 14,021 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को राज्य में संक्रमण की दर 1.33 प्रतिशत रही। अधिकारी ने कहा कि दिनभर में 49 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने व 540 लोगों के गृह पृथकवास की अवधि पूरी करने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 11,30,816 हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,856 है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor