The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

बैंक में लूट की नीयत से घुसे 4 हथियार बंद लुटेरे,बैंक कर्मचारी के सूझ बूझ से कैश लूटने में हुए असफल

Spread the love

बिहार। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लूट की नीयत घूसे 4 हथियार बंद लुटेरे बैंक कर्मियों के सूझ बूझ की वजह से कैश लूटने में नाकाम हो गए। बैंक कर्मचारियों ने हथियार बंद लुटेरों को देखते ही अलार्म बजा दिए। जिसके चलते बैंक में भगदड़ मच गई। खुद को घिरता देख लुटेरे हवा में फायर करते हुए मौके से भाग निकले।
सासाराम जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बिक्रमगंज नटवर में रोड पर खैरा भूधर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लूट की नीयत से चार बंदूकधारी लुटेरे बैंक के अंदर घुस गए। बताया जा रहा है कि लुटेरे दो अपाची बाइक पर सवार 4 अपराधी बैंक पहुंचे। दो अपराधियों ने बैंक के मेन गेट को बंद कर दिया और लोगों को अंदर से बाहर नहीं निकलने दिया। जबकि दो अपराधी कैश काउंटर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। एक अपराधी काउंटर फांद कैश बॉक्स के करीब पहुंच भी चुका था। लेकिन एन वक्त पर बैंक के किसी कर्मी द्वारा अलार्म बजा देने से ग्राहकों में भगदड़ मच गई। सायरन की आवाज सुन ग्रामीण भी बैंक की ओर दौड़े। यह देखर हथियार बंद लुटेरे घबरा गए और बगैर नगदी लिए बाइक से बिक्रमगंज की ओर फायरिंग करते भाग निकले।सूचना के बाद बैंक पहुंची बिक्रमगंज और काराकाट थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor