The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

खदान में कार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के टीमरलगा गांव के पास पानी से भरे खदान में कार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 15 साल की लड़की तैरकर बाहर निकल गई। गाड़ी में 5 लोग सवार थे। पुलिस ने चारों के शव बरामद कर ली है।
बताया जा रहा है की कार में सवार परिवार के 5 लोग ओडिशा से वापस टीमरलगा गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते पर पत्थर खदान में कार जा गिरी। इस घटना में लड़की तैरकर बाहर निकल आई। फिर राहगीरों की मदद से इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने पहले तो सरपंच के पिता का शव बरामद किया। फिर गोताखोरों की मदद से 3 और लोगों की लाश निकाल ली गई। टीमरलगा के सरपंच महेंद्र पटेल अपने माता-पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी के साथ ओडिशा से लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor