The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चोरी का 40 टन कोयला जब्त,दीपिका पुलिस की कार्रवाई

Spread the love

”बीएन यादव की रिपोर्ट’

कोरबा।पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । उपरोक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व , नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के पर्यवेक्षण में थाना- दीपका पुलिस द्वारा अवैध रूप से कोयला उत्खनन कर चोरी करने के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ।इसी तारतम्य में 21अप्रैल को सूचना मिली कि कुछ लोग दीपका खदान से कोयला उत्खनन कर चोरी कर ग्राम गाँधी नगर सिरका में डम्प कर रख रहे हैं। सूचना पर थाना दीपका पुलिस द्वारा ग्राम सिरकी में छापा मारा गया जहां अवैध रूप से डम्प कर कोयला रखा होना पाया गया जिसे धारा 102 जाफौ के अंतर्गत जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को सुपुर्द किया गया है । जप्त कोयला का वजन करीब 40 टन कीमती लगभग 90,000/- रूपए है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *