The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नशीली इंजेक्शन के साथ नशे के 8 सौदागर गिरफ्तार

Spread the love

अम्बिकापुर। जिले के सरगुजा में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन ऑल क्लियर के तहत पुलिस ने देर रात नशे के 8 सौदागरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस को करीब 168 नग नशीली इंजेक्शन भी बरामद हुए है। पुलिस की पेट्रोलिग कार ने नशे में धुत पड़े 20 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। और पुलिस ने उन युवकों को परामर्ष केंद्र में भर्ती करा दिया है। नशा मुक्ति अभियान नवा बिहान के तहत सरगुजा पुलिस ने परामर्श केंद्र की शुरुआत की है। आरोपीयो से जप्त नशली इन्जेक्शन के ये है नाम 70 नग और (Pheniramine Maleate Injection) – 107 नग है। (Lupigesic Bupranorphine Injection I.P)- 91 नग शामिल है।ये नशा मुक्ति अभियान महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा अजय कुमार यादव के निर्देशन में एवं अधीक्षक अमित तुका राम काबले और उसमें शामिल टीम के तहत चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नवा बिहान कार्यक्रम के तहत इन्जेक्शन के माध्यम से नशा करने वाले एवं नशा बेचने वालो के खिलाफ आपरेशन ऑल क्लियर चलाया गया है, जिसके तहत अलग-अलग मामलों में कुल 8 आरोपीयो को गिरफ्तार कर उनसे अब तक 168 नग इन्जेक्शन जप्त किया गया है। आरोपीयो के विरूद्ध थाना गांधीनगर में अप०क० 704/2021, 706/2021, 707/2021 धारा 22 सी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजिबद्ध कर आरोपीयो को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *