The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhOther News

जंगली सुअरों के हमले में एक बालक सहित 8 ग्रामीण घायल

Spread the love

बालोद। जिले में जंगली सुअरों ने अलग—अलग जगह हमला कर एक बालक सहित 8 ग्रामीणों को घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हादसा डौंडीलोहारा और बालोद वन परिक्षेत्र में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार डौंडीलोहारा वन परिक्षेत्र के ग्राम जाटादाह, पिंगाल, भालूकोन्हा और गुरामी में एवं बालोद वन परिक्षेत्र के दइहान के जंगल में जंगली सुअरों ने 8 ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इसमें एक बालक भी शामिल है। घायलों को बालोद जिला अस्पताल और डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। यहां 2 ग्रामीणों की हालत गंभीर होने पर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *