The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

MBA छात्रों की छात्रवृत्ति में ₹99 लाख की धोखाधड़ी, CBI ने बैंक मैनेजर समेत 6 पर दर्ज किया केस

Spread the love

भोपाल में MBA छात्रों की सरकारी छात्रवृत्ति में करीब ₹99 लाख की धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में CBI ने यूको बैंक की हबीबगंज शाखा की तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया है। जांच के अनुसार, वर्ष 2020-21 के दौरान 118 फर्जी बैंक खाते उन छात्रों के नाम पर खोले गए, जिन्हें इसकी जानकारी तक नहीं थी। आरोप है कि बैंक अधिकारियों और एक निजी प्रबंधन संस्थान से जुड़े लोगों की मिलीभगत से बिना आवश्यक KYC प्रक्रिया पूरी किए खाते खोले गए और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के MBA छात्रों के लिए स्वीकृत छात्रवृत्ति की राशि इन खातों में ट्रांसफर कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने 99 लाख रुपये से अधिक की रकम निकालकर आपस में बांट ली। यूको बैंक के जोनल हेड की शिकायत के बाद CBI ने प्रारंभिक जांच की और अब औपचारिक एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है। एजेंसी इस घोटाले में बैंक के अन्य कर्मचारियों और कॉलेज प्रबंधन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *