The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

प्रॉपर्टी कारोबारी मौत मामला हनी ट्रैप एंगल की जांच, भोपाल की युवती हिरासत में

Spread the love

मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रॉपर्टी कारोबारी जीतू साहू की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। मामले में पुलिस ने भोपाल की एक युवती को हिरासत में लिया है और शुरुआती जांच में हनी ट्रैप एंगल की संभावना सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी पहलू की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में ली गई युवती कारोबारी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोप है कि युवती ने कारोबारी से करीब 70 लाख रुपये, महंगी ज्वेलरी और एक लग्जरी कार ली थी तथा उस पर लगातार दबाव बना रही थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले कारोबारी ने ही होटल में कमरा बुक कराया था, जहां से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई थी। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामले में एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है कि कारोबारी की बेटी ने उसके मोबाइल फोन में कथित धमकी से जुड़ा एक वीडियो देखा था, जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। इसके अलावा घटना के समय होटल में मौजूद दोस्तों से पूछताछ की गई है और होटल के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल बाणगंगा थाना पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह और आगे की कार्रवाई की दिशा स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor