The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर एक ग्रामीण की बेरहमी से की हत्या

Spread the love

कांकेर। तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदेश में नक्सली घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। बस्तर संभाग से लगातार नक्सली घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच अब कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों ने जनअदालत लगा कर एक युवक की हत्या कर दी। ये मामला जिले के कोयलीबेड़ा थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार 11 नवंबर को नक्सलियों ने अंतागढ़ के गट्टाकाल जंगल में जनअदालत लगाया था। इस जनअदालत में नक्सलियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान 40 से ज्यादा हथियार हथियारधारी नक्सली मौजूद थे। वहीं इस मामले पर जिले के एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने कहा कि मामले की जानकारी मिले है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *