The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

12 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चांटीडीह सब्जी मंडी में 12 साल के बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर उसके परिवार वालों को सूचना दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा पुलिस के अनुसार चांटीडीह सब्जी मंडी के पास करबला कुम्हारपारा निवासी 12 वर्षीय गोपाल का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। इस पर पुलिस की टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। उनके आने पर शव फंदे से उतारा जाएगा। परिजनों से पूछताछ में घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor