The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

पोला पर्व पर बैल दौड़ प्रतियोगिता की जगह होगी बैलों की पूजा अर्चना

Spread the love

रायपुर।कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं विकास समिति रायपुर के अध्यक्ष माधव लाल यादव और सचिव धन्नू लाल देवांगन ने बताया कि उनकी संस्था विगत 12 वर्षों से जन्माष्टमी के दिन मुंबई की तर्ज पर दही हांडी लूट प्रतियोगिता सप्रे स्कूल मैदान मे और पोला पर्व के दिन रावण भाटा मैदान रायपुर में बैल दौड़ बैल सजाओ प्रतियोगिता कराते आ रही है चूंकि कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है रायपुर जिला कलेक्टर महोदय ने बैल दौड़ प्रतियोगिता करने की अनुमति नहीं दी है।
समिति ने यह निर्णय लिया है कि शासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा बैल दौड़, सजाओ प्रतियोगिता नहीं कराई जाएगी बैलों की पूजा अर्चना में शामिल बैल मालिकों को मास्क लगाकर आना होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा । 6 सितंबर 2021 सोमवार के दिन शाम 4 बजे पोला पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ी पर्व पोरा को पारंपरिक रूप से मनाने एवं उस परंपरा को जारी रखने सिर्फ बैलों की पूजा अर्चना की जाएगी उन्हें चीला, ठेठरी, खुर्मी आदि छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा और बैल मालिकों को सम्मानित करेंगे उक्त अवसर पर पूर्व मंत्री एवं दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर एवम दूधाधारी मठ के महंत डॉ राम सुंदर दास अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन भाटागांव वार्ड के पार्षद सतनाम सिंह पनाग को आमंत्रित किया गया है।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *