The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लोक निर्माण मंत्री ने किया एक्सप्रेस-वे सहित ब्रिज निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण गुणवत्तामूलक कार्यों के साथ तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Spread the love

रायपुर। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर में एक्सप्रेस-वे सहित ओवर ब्रिज एवं अण्डर ब्रिज के कार्यों की प्रगति का आकस्मिक निरीक्षण किया। निर्माणाधीन गोगांव अंडर ब्रिज की प्रगति का जायजा लेने के दौरान उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर सख्त नाराजगी जाहिर की। मंत्री साहू ने यहां कार्यों में विलंब को देखते हुए संबंधित ठेकेदार को हटाने और ठेका निरस्त करते हुए नये टेण्डर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने एक्सप्रेस-वे सहित ब्रिज संबंधित कार्यों में प्रगति लाने और गुणवत्तामूलक कार्य करते हुए तय समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor