The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा ने सिविल लाइन थाने में सलमान खुर्शीद, पी. चिदंबरम और दिग्विजय सिंह के खिलाफ कराई शिकायत दर्ज

Spread the love

रायपुर। भाजपा ने सिविल लाइन थाने में सलमान खुर्शीद, पी. चिदंबरम और दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा है कि खुर्शीद की किताब धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडेय, रामविचार नेताम,अजय चंद्रकार, शिवरतन शर्मा,रमेश ठाकुर,ललित जैसिंघ, संजू नारायण ठाकुर,तरल सोलंकी,बॉबी खनूजा एवं कई नेता थाने पहुंचे थे। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की हालिया प्रकाशित किताब पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले हफ्ते आई थी किताब – पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद अपनी नई किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या-नेशनहुड इन ऑवर टाइम्स’ को लेकर विवादों के घेरे में हैं। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इस किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकवाद से की है। अयोध्या पर फैसले को लेकर खुर्शीद की यह नई किताब पिछले हफ्ते लांच हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor