The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मंडी के पीछे युवक की लाश मिलने से इलाके में फैल सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

गरियाबंद। जिले के राजिम में एक युवक की लाश मिली है, जिसके बाद राजिम मंडी के पीछे इलाके में सनसनी फैल गई है। लाश मिलने की सूचना पर राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ किया। जिसमें पुलिस को ये पता चला कि मृतक युवक राजिम के ही नावाडीह में रहने वाला है, जिसका नाम नोहर साहू पिता गोविंद साहू 29 वर्ष है। बता दें कि राजिम थाना प्रभारी संतोष भुआर्य ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मंडी के पीछे लाश मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, मृतक युवक मानसिक तौर पर बीमार बताया जा रहा है। बहरहाल युवक के मौत के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस ने लाश की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *