The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नशीली दवा बेचते आरोपी ​​गिरफ्तार, 188 नशीली टैबलेट जब्त

Spread the love

रायपुर। नशीली दवाओं के बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ा है। 14 नवंबर को रायपुर के फाफाडीह क्षेत्र में नशीली दवा बेचते गंज पुलिस ने एक आरोपित अब्दुल आदिल को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने 188 टैबलेट नशे की दवा बरामद किया। तलाशी में कमर में घोस कर रखा चाकू भी बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद अपराध दर्ज किया है। सूचना मिलने के बाद नशीली दवाओं के बेचने वाले आदिल को पकड़ने के लिए एक पुलिसकर्मी को सादे वेश में भेजकर दवा खरीदवाई। जैसे ही आरोपी दवा देने लगा पास में खड़ी पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने साहूपारा फाफाडीह गंज रायपुर का निवासी बताया और काफी दिनों से दवा बेचने की बात कबूल की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *