The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नशेड़ी बेटे को सुधारने पिता की पिटाई हुई जानलेवा साबित,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। नशेड़ी बेटे को सुधारने की गरज से की गई पिता की पिटाई जानलेवा साबित हुई। मामला सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी का है। शिवा धृतलहरे मूलत: मुंगेली जिले के फास्टरपुर चौकी का रहने वाला है। वह लोखंडी के रामघाट में परिवार सहित रहता था और ऑटो चलाकर जीवन गुजारा करता है। उसका 12 साल का छोटा बेटा जेक्स धृतलहरे पांचवी कक्षा में पढ़ता था। जेक्स नशे का आदी हो गया था 16 जुलाई को वह बिना बताए घर से भाग गया था। इस पर शिवा ने अपने बड़े बेटे जेम्स धृलहरे को उसे पकड़कर लाने के लिए भेजा। इसके बाद उसे खाट में बांध कर डंडे से पिटाई की। इसके बाद वह ऑटो चलाने के लिए चला गया। इस बीच जेक्स की तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। तब उसे सिम्स अस्पताल ले जाया गया। सिम्स अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव का पीएम कराया गया, तब डॉक्टर ने रिपोर्ट में गहरे जख्म लगने से उसकी मौत होने की पुष्टि की। इस पर पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर जांच कर रही थी। जांच के दौरान परिजन इस घटना की सच्चाई को छिपा रहे थे। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल की जांच की, तब आरोपी पिता ने अपराध स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *