Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दो हपते पहले हुई महिला की हत्या का राज पुलिस ने खुली,फिल्मी स्टाइल में किया था मर्डर,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

अंबिकापुर। जिले में 14 दिन पहले हुई महिला की हत्या का राज खुला गया है। महिला की हत्या उसके साथ बैठकर शराब पीने वाले ट्रक के खलासी ने की थी। बताया गया है कि महिला ने शराब पीकर खलासी से पैसे मांगे थे। इसके बाद रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी थी। इसी बात से गुस्से में आकर खलासी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस को 5 नवंबर को सूचना मिली थी कि शहर के पीजी कॉलेज के पास कोई लाश पड़ी हुई है। आस-पास काफी बदबू फैल गई थी। जिसके चलते आस-पास से गुजरने वाले लोगों को वहां पर लाश होने का पता चला था। युवती की लाश झाड़ियों में साड़ी में बंधी हुई पड़ी थी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। जांच करने पुलिस को मौके से आधार कार्ड मिला था। जिसमें महिला की पहचान संतोषी 40 वर्ष की रूप में हुई थी। महिला का आधार कार्ड दिल्ली के पते का था। इस वजह से पुलिस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के लिए करीब 300 सीसीटीवी फूटेज खंगाले थे। सीसीटीवी में ही महिला राहुल के साथ दिखी थी। जिसके बाद पुलिस ने राहुल को पकड़ा। पूछताछ में ही राहुल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। राहुल ने बताया कि साथ में दोनों ने शराब पी थी। शराब पीने के बाद संतोषी उससे विवाद करने लगी थी। विवाद करते हुए संतोषी ने उससे एक हजार मांगे थे और नहीं देने पर रेप केस में फंसाने की धमकी दी थी। इसी बात से गुस्से में आकर 1 नवंबर की रात को ही राहुल ने गला दबाकर संतोषी की हत्या कर दी थी। फिर लाश को पीजी कॉलेज के पास झाड़ियों में छुपा दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले का खुलासा किया है। आरोपी राहुल भी अंबिकापुर के बतौली क्षेत्र का रहने वाला है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor