The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

महिला अधिकारी से 43 हजार की ठगी,मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र में महिला अधिकारी के साथ 43 हजार की ठगी करने का मामला सामने आई हैं। शिकायत में महिला अधिकारी ने पुलिस को बताया कि एटीएम के अंदर ही अज्ञात व्यक्ति मेरे पास खड़ा था। जिसके बातों में आ गई। जब घर पहुंची तो मो0 9575877708 पर आये मैसेज को देखी 5000-5000,10,000,10,000,10,000 एवं 43300/-रू खाते से निकाले जाने का मैसेज था। स्टेट बैंक शाखा आरंग के बैंक मैनेजर को इसकी जानकारी दी और तुरंत खाता को ब्लाक किये। जब अपना एटीएम कार्ड दी उसी समय बैंक कर्मचारी के द्वारा बताया गया यह कार्ड आपका नहीं है हमीदा बेगम के नाम से है। फिर महिला अधिकारी को ठगी का अहसास हुआ। महिला अधिकारी की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। और अज्ञात आरोपी के खिलाफ 420-IPC के तहत मामला पंजीकृत किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor