अवैध शराब के साथ के साथ बाइक सवार गिरफ्तार ,35 अंग्रेजी शराब जब्त
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे आरंग में अवैध शराब लेकर जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर 35 अंग्रेजी अवैध शराब तथा बाइक जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 11बजे अवैध शराब ले जाने की सुचना पर ग्राम समोदा पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ललित देवांगन पिता स्व.हरकराम देवांगन उम्र 38 वर्ष निवासी केसला (रसौटा) थाना खरोरा जिला रायपुर बताया।तलाशी लेने पर उसकी बाइक क्रमांक CG04 KR 0473 HF डिलक्स की डिक्की में 35 पव्वा अंग्रेजी गोवा स्पेशल शराब कुल 6.300 लीटर कीमती 4200/-बरामद हुआ। शराब रखने सबंधीत कागजात मांगने पर उसके पास से कोई भी कागजात नहीं मिला।जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब तथा बाइक जब्त कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 /2 के तहत कार्रवाई की गई है।

