Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जन चौपाल में दिव्यांग पंचूराम को मिला तत्काल ट्राई साइकिल

Spread the love
“खगेंद्र जयसवाल की रिपोर्ट”

बलौदाबाजार । जन चौपाल में सिमगा विकासखंड अंर्तगत ग्राम पंचायत लावर निवासी 32 वर्षीय आवेदक दिव्यांग पंचू राम चक्रधारी को तत्काल ट्राई सायकल प्रदान कर राहत दी गईं है। उन्होंने कलेक्टर सुनील कुमार जैन को आज साप्ताहिक जन चौपाल में ट्राई सायकल हेतु आवेदन किया। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल 10 मिनट के भीतर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग को ट्राई सायकल प्रदान करनें के निर्देश दिए। ट्राई सायकल मिलने से पंचू राम ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करतें हुए कहा की इससे मुझे आने जाने में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मैं फोटोकॉपी और इलेक्ट्रॉनिक का दुकान चलाता हु जो कि मेरा आजीविका का साधन है। घर से दुकान की दूरी काफी है। ट्राई सायकल नही रहनें से आने जाने में काफी समस्या होती है। अब ट्राई सायकल मिलनें से मुझे काफी राहत मिली है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कलेक्टर सुनील कुमार जैन द्वारा प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1 बजें से जन चौपाल का आयोजन किया जाता है। जिसमें आमजन अपनी समस्याओं के बारे में कलेक्टर को अवगत करा सकतें है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor