The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

वन विभाग तिल्दा-नेवरा परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर दीपक तिवारी के सक्रियता के चलते हजारों रुपये की सागौन लकड़ी जब्त की गई

Spread the love

शैलेश राजपूत की रिपोर्ट

तिल्दा-नेवरा। वन परिक्षेत्र तिल्दा-नेवरा में जब से दीपक तिवारी , डिप्टी रेंजर के रूप में कमान सम्हाला है ,तब से लकड़ी के अवैध कारोबारियों पर चिंता की लकीरें पड़ने लगी है । इनके द्वारा आये दिन लकड़ी के अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने अफरा तफरी मच गई है ,हाल ही में डिप्टी रेंजर दीपक तिवारी व इनके टीम ने तत्परता पूर्वक जानकारी हासिल होते ही एक लकड़ी के अवैध कारोबारी पर शिकंजा कसने में सफलता हासिल किया है । विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत ओडगन निवासी राम लखन तिवारी के गृह स्थल में सागौन का लकड़ी का अवैध भंडारण पाया गया । बताया गया है कि डिप्टी रेंजर दीपक तिवारी एवं उनके टीम ने मुखबिर के सूचना पर अविलंब आरोपी के निवास में दबिश देते हुए सागौन के लकड़ी की अवैध गट्ठा जब्त किया । बताया गया कि 122 नग, सागौन लकड़ी का लट्ठा 1.516घन मीटर , जिनकी बाजार क़ीमत अनुमानित पचास हजार रुपए आंकी गई है । सक्षम अधिकारियों के टीम ने सागौन के अवैध लकड़ी पर जब्तीनामा का प्रकरण दर्ज करते हुए ,आरोपी के ऊपर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है । उक्त छापामार कार्रवाई में मुख्य रूप से वन विभाग रायपुर परिक्षेत्राधिकारी सुधाराव शिंदे, डिप्टी रेंजर दीपक तिवारी,के आलावा संतोष राय, वसीम खान, दीपक वर्मा, देवेन्द्र ठाकुर,एफ जी राव ,सनत, रामेश्वर साहू, राजू, धर्मेन्द्र, राधे, धन्नू, सुनील, सौरभ,आदि शरिक हुए थे ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor