The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा युवा मोर्चा के नेता सीएम का अलग-अलग तरीकों से कर रहे हैं विरोध,सड़क पर लिखा “गो बैक कका”

Spread the love

रायपुर । निकाय चुनाव के चलते दुर्ग जिला इन दिनों राजनीतिक रणभूमि बन गया है। एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आचारसंहिता लगने से पहले यहां कई विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास कर रहे हैं। दूसरी तरफ भाजपा युवा मोर्चा के नेता सीएम का अलग-अलग तरीकों से विरोध कर रहे हैं। 18 नवंबर को सीएम के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विरोध करने से पुलिस रोक न पाए इसके लिए भाजयुमो नेताओं ने 17 नवंबर की रात ही अनोखे तरीके से विरोध किया। जिन-जिन जगहों पर सीएम का प्रोग्राम है उन सभी जगहों पर नेताओं ने सड़क पर “गो बैक कका” लिख दिया। बाद में जैसे ही पुलिस को पता चला उसे मिटाया गया। कुछ युवा नेताओं को रात 3 बजे तक थाने में भी बैठाया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *