The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISCState

रेलवे और राज्य शासन का नोटिस, फोरलेन के नाम पर लोगों को उजाड़ने की कोशिश

Spread the love

दल्लीराजहरा। रेलवे विभाग और राज्य शासन से जारी नोटिस ने दल्लीराजहरा के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। घर खाली करने के निर्देश ने परिवारों को भय के माहौल में जीने को मजबूर कर दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रेलवे विभाग वर्षों से दबाव डाल रहा है, जबकि लोग वर्षों से यहां रह रहे हैं और टैक्स भी चुका रहे हैं। फोरलेन निर्माण और संरचनाओं को हटाने के नाम पर अब लोगों को उजाड़ने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। नागरिकों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने केवल आश्वासन दिया, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए गए। यदि यह प्रक्रिया जारी रही, तो शहर उजड़ने की कगार पर पहुँच जाएगा और हजारों परिवारों का भविष्य खतरे में होगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor