The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeMISCState

सतनामी समाज पर टिप्पणी कथावाचक गिरफ्तार

Spread the love

मुंगेली। सतनामी समाज को लेकर विवादित बयान देने के बाद कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को पुलिस ने कथास्थल से गिरफ्तार कर लिया है। तखतपुर के टिकरी पारा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के दौरान कथावाचक ने सतनामी समाज के लिए आपत्तिजनक बातें कही, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इससे समाज के लोग आक्रोशित हो गए और थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। तनाव की स्थिति को देखते हुए थाने में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि कथावाचक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353(2) और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor