Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCChhattisgarh

कानन पेंडारी में बाघिन ने दिया 4 शावकों को जन्म,शेरनी मौसमी ने प्रसव के दौरान तोड़ा दम

Spread the love

बिलासपुर।बिलासपुर जिले में स्थित कानन पेंडारी जू में बाघिन रंभा ने 4 शावकों को जन्म दिया है। जू प्रबंधन ने बाघिन के साथ नन्हें शावकों का फोटो जारी किया है। जू में पर्यटकों को जल्द ही नन्हे शावकों का दीदार करने को मिलेगा। चारों शावक स्वस्थ बताए जा रहे हैं। कानन पेंडारी में शावकों का जन्म लेना बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि 5 साल तक यहां ब्रीडिंग बंद थी। ऐसे में कानन में बाघ के नन्हें शावक मेहमान बनकर आए हैं। वहीं कानन से एक दुखद खबर भी सामने आई है। दरअसल जू में शेरनी मौसमी भी गर्भवती थी, जिसकी प्रसव के दौरान मौत हो गई। साथ ही मौसमी के पेट में पल रहे दो बच्चों की भी मौत हो गई। पशु चिकित्सक उसकी डिलीवरी कराने के प्रयास में जुटे हुए थे। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी बाघिन मौसमी की जान नहीं बच सकी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor