The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दोपहिया वाहन चोरो कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love
”बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा जिले में अपराधियों और सम्पति सम्बन्धी अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषकर जिले में हो रही दो पहिया वाहन चोरियों पर रोक लगाने, ऐसे चोरों के विरुद्ध सतत कार्यवाही के दिशानिर्देश पुलिस अधीक्षक पटेल ने दिए है। इन निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन में एवम नगर निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस सतत कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में कोतवाली पुलिस ने आज एक बार फिर से मोटर साईकल चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। घटनाक्रम की जानकारी देते हुए नगर निरीक्षक कोतवाली सनत सोनवानी ने बताया कि दिनांक 06-11-2021 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति कोरबा रेलवे स्टेशन के पास दुपहिया वाहन प्लेजर को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं कि सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को राउंड अप करके पूछताछ किया गया आरोपियों द्वारा गाड़ी को रायगढ़ रेलवे स्टेशन से चोरी करना स्वीकार किए । आरोपियों की निशानदेही पर वाहन को बरामद कर लिया गया है, जिसके मालिक की पतासाजी की जा रही है। आरोपियों द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1-4) द.प्र. संहिता/379 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक श्री सनत सोनवानी के नेतृत्व में उप निरीक्षक लालन पटेल, आरक्षक संदीप टंडन, दीपेश प्रधान, बैजनाथ एवम् रोशन जाटवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor