The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जल संसाधन विभाग को 44 नए सहायक अभियंता मिल गए,विशेष सचिव ने इन अभियंताओं के नियुक्ति और पदस्थापना आदेश किया जारी

Spread the love

रायपुर। प्रदेश के जल संसाधन विभाग को 44 नए सहायक अभियंता मिल गए हैं। जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव महादेव कांवरे ने शनिवार को इन अभियंताओं के नियुक्ति और पदस्थापना आदेश जारी कर दिए। नवनियुक्ति अभियंताओं को 30 दिनों के भीतर नियुक्ति पत्र में दी गई जगह पर जॉइन करने को कहा गया है। सहायक अभियंता-सिविल के पदों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग ने परीक्षा कराई थी। उनकी ओर से जारी मेरीट सूची के आधार पर नियुक्तियां दी गई हैं। द्वितीय श्रेणी के राजपत्रित अधिकारी के पद नियुक्त इन अभियंताओं को 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूरी करनी होगी। परीविक्षा के दौरान काम संतोषजनक नहीं मिलने पर किसी भी समय एक महीने की नोटिस पर इन्हें निकाला जा सकेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor