The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेस ने 2 निर्वाचित पार्षदों को पार्टी से निकाला,क्रॉस वोटिंग करने का आरोप

Spread the love

कोरिया। नगर पालिका बैकुण्ठपुर में आज हुए मतदान के बाद यहां भाजपा की अध्यक्ष बन गई हैं। जबकि यहां से कांग्रेस के 12 पार्षदों ने जीत हासिल की थी। एक निर्दलीय और 7 पार्षद भाजपा के जीते थे लेकिन समय के साथ स्थितियां ऐसे बदली की आज भाजपा प्रत्याशी नविता शिवहरे ने जीत गईं। जिसके बाद हरकत में आते हुए कांग्रेस पार्टी ने 2 निर्वाचित पार्षदों को पार्टी से निकाल दिया।कांग्रेस ने मुसर्रत जहां और अहमदुल्ला फिरोज को पार्टी से निकाल दिया। इन पर क्रॉस वोटिंग करने का आरोप है। बैकुंठपुर नगर पालिका में कांग्रेस के आशीष यादव उपाध्यक्ष बने हैं जिन्होंने बीजेपी के भानू पाल को हराया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor