The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गांजा बिक्री के फिराक में खड़े 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार,3 किलों 500 ग्राम गांजा जब्त

Spread the love


रायपुर । राजधानी रायपुर के आजाद चौक इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलों ग्राम गांजा जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक आजाद चौक पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 15 अप्रैल को रात 9 बजे के करीब गली नंबर 13शिव मंदिर के पास, ईदगाहभाठा मैदान में रेड की कार्रवाई कर पुलिस ने एक व्यक्ति को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। आरोपी गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था तभी उसके कब्जे से एक थैला में रखा 2 किलों ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर पुलिस ने जब्त किया। गांजा का अनुमानित कीमत 18000 रुपये को बताया जा रहा है,पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अब्दुल सलीम निवासी शिव मंदिर ईदगाहभाठा आजाद चौक बताया है।इसी तरह गंज थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजा बेचने के जुर्म में गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से डेढ़ किलों गांजा जब्त की है। पुलिस के मुताबिक 16 अप्रैल को मुखबीर की सूचना पर गंजपारा पानी टंकी के पास पहुंने पर आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम प्रभु हठीले पिता जियालाल हठीले उम्र 26 वर्ष निवासी सड्डू कालोनी ब्लक नं. 17 म.नं. 30 थाना विधानसभा रायपुर का होना बताया जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर गांजा रखने के संबंध में पूछताछ किया जो हीला हवाली करते हुये गांजा रखना स्वीकार करते हुये बिक्री करने हेतु गांजा रखना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके कब्जे डेढ़ किलों गांजा अनुमानित कीमत 15000 रुपये को जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया है।
संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *