The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने ली बैठक, सड़क, पुल -पुलियो सहित अन्य निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश

Spread the love

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने शनिवार को सर्किट हाउस अम्बिकापुर में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियो की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्माण एवं सम्बद्ध विभागों के अधिकारियो को सड़क, पुल पुलिया एवं अन्य निर्माण कार्यो में तेजी लाकर बरसात से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए।खाद्य मंत्री ने कहा कि अप्रैल से जून तक तीन महीने में सड़कों व पुल पुलिया निर्माण के लिए लक्ष्य निर्धारित करें। कार्य की साप्ताहिक प्रगति की मॉनिटरिंग जिला स्तर से होनी चाहिए। समय सीमा की बैठक में भी समीक्षा नियमित रूप से हो। उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर- उदयपुर तथा अम्बिकापुर सीतापुर एनएच में जहाँ जहाँ काम चल रहे है उसे तेजी से पूरा कराए। एनएच में जमीन अधिग्रहण प्रभावितो को मुआवजा का वितरण का कार्य भी तेजी से करें। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या न हो इसके लिए पीएचई विभाग मैदानी अमलो को मुस्तैद रखें।खाद्य मंत्री ने जर्जर स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य में तेजी लाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई, पार्षद दीपक मिश्रा, सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।*मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध अस्पताल का नाम माता राजमोहनी देवी के नाम से करने प्रस्ताव पारित*मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर सम्बद्ध चिकित्सालय का नाम माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय किये जाने का प्रस्ताव जिला स्तरीय समिति द्वारा पारित किया गया। इस संबंध में शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर सरगुजा एवं सदस्य संयोजक जिला स्तरीय समिति द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर से संबद्ध नवनिर्मित अस्पताल का नाम माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय अम्बिकापुर किये जाने हेतु प्रस्ताव रखा गया। जिला स्तरीय समिति के सदस्यों द्वारा आवश्यक चर्चा एवं विचार-विमर्श उपरांत राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर से संबद्ध नवनिर्मित अस्पताल का नाम माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय “ अम्बिकापुर नाम करने हेतु प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *