The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मड़ई मेला देखने के दौरान युवक को मारा चाकू,चार आरोपियों को भेजा जेल

Spread the love

“शैलेश राजपूत ​जर्नलिस्ट”

तिल्दा-नेवरा। रायपुर जिला के ग्राम तुलसी नेवरा ,में मडई मेला देखने गए एक युवक पर हत्या के नियत से चाकू से हमला किये जाने का मामला सामने आया है।
चाकूबाजी आरोपी को उनके सहयोगियों सहित दो दिन पश्चात तिल्दा-नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक 5 मार्च को ग्राम तुलसी नेवरा में आरोपी मंडई मेला में आये अन्य लोगों से विवाद कर रहे थे ,जिसका भगवती उर्फ संजय यादव ने विरोध किया इस पर आरोपियों ने हत्या करने की नियत से उसके पेट में चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पीड़ित के साथी उसे तत्काल बाइक से अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराये है जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने पित्तूल वर्मा उर्फ जितेंद्र वर्मा पिता धरम सिंह ,ग्राम तुलसी नेवरा निवासी उम्र 20 वर्ष एवं मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ धारा 307 ,34 ,25, एक्ट के तहत कार्रवाई कर , न्यायायिक रिमांड में आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor