The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खैरागढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ,पदम् की हवा- हवाई, शैलेश का मैनेजमेंट फेल,अनुराग ने किया भितरघात

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव ।छत्तीसगढ़ में चल रहे नगर पालिका चुनाव एवं उपचुनाव में लगभग सभी जगह कांग्रेस मजबूत नजर आ रही है। वहीं खैरागढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यहां पर कांग्रेसी हवा हवाई में चल रहे थे। जिसका परिणाम है कि खैरागढ़ जो कांग्रेस का गढ़ कहलाता था। आज कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टिकट वितरण से लेकर अन्य मैनेजमेंट का काम पदम कोठारी और शैलेश नितिन त्रिवेदी देख रहे थे । टिकट वितरण जो किया गया है उसी दिन से यह स्पष्ट हो गया था कि कांग्रेस वहां कमजोर नजर आ रही है। जिस तरह से पदम कोठारी आश्वस्त थे कि हम पूरी सीट जीतकर आएंगे और कांग्रेस का परचम लहराएंगे उनका खयाली पुलाव ख्वाब में ही रह गया। कांग्रेस का पूरा मैनेजमेंट ध्वस्त हो गया। पदम कोठारी जिस तरह से हवा हवाई चल रहे थे और मैनेजमेंट का काम शैलेश नितिन त्रिवेदी को दिया गया था। जिसमें शैलेश नितिन त्रिवेदी पूरी तरह से फेल हो गए। यहां सबसे बड़ा कारण यह है कि किसी अनुराग नाम के व्यक्ति ने शैलेश नितिन त्रिवेदी के साथ मिलकर जो मैनेजमेंट की बात कही थी उसी अनुराग ने भितरघात करते हुए कांग्रेसी की नैया खैरागढ़ में डुबा दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor