The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई चरौदा के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में की बड़ी घोषणा

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई चरौदा के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भिलाई 3 में मिनी स्टेडियम को स्टेडियम के रूप में अपग्रेड करने की घोषणा की। इस पर लगभग 10 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। बघेल ने चरौदा के फुटबॉल स्टेडियम में सीटिंग स्टैंड के निर्माण, कुन्दरापारा में विस्थापित लोगों को पट्टा देने और जनता स्कूल में सीट की बढ़ोत्तरी की घोषणा की। जनता स्कूल स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बन गया है। यहां एडमिशन की भारी मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सीट बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आज दुर्ग जिले की नगर पालिका निगम भिलाई चरौदा में 41 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के 180 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और लोक स्वास्थ यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार भी उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor