The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एसडीएम ने अवैध धान परिवहन एवं खरीदी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई,अवैध खरीदी किये गए 144 किलो धान किया जब्त

Spread the love

सूरजपुर। शासन के मंशानुसार प्रदेश के किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले इसी परिप्रेक्ष्य में एसडीएम सूरजपुर रवि सिंह के अगुवाई में जिले में अवैध धान परिवहन एवं खरीदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। 18 नवंबर को विकासखण्ड रामानुजनगर के रामतीर्थ ग्राम पंचायत में रामनिवास पिता सोपाड़ी लाल के द्वारा ग्रामीणों से अवैध खरीदी किये गए 144 किलो धान को जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर उत्तम रजक एवं संबंधित क्षेत्र के पटवारी उपस्थित थे। जिले में अवैध धान के परिवहन और खरीदी पर प्रशासन के द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है, एसडीएम ने बताया कि यह कार्यवाही जारी रहेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor