The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रेत घाट में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। मंगला के पाठ बाबा रेत घाट में युवक की लाश मिली है। मृतक के शरीर में चोट के निशान है। इसे देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। शव को सिम्स भेज दिया गया है। 19 नवंबर की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सिविल लाइन क्षेत्र के मंगला स्थित पाठ बाबा रेत घाट में 18 नवंबर की शाम लोगों ने युवक का शव देखा। इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक लोखंडी का रहने वाला है। मृतक की पहचान दिलीप यादव 40 वर्ष के रूप में की गई। मृतक के शरीर में चोट के भी निशान थे। वहीं, उसके शरीर में केवल अंडर वियर भर था। इसकी सूचना मृतक के स्वजन को दी गई है। वहीं, शव को सिम्स के शवगृह में रखवा दिया गया है। 19 नवंबर की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इससे युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी। फिलहाल पुलिस ने मृतक के स्वजन से प्रारंभिक पूछताछ की है। इसके अलावा गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *