The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नशे में चुर युवक ने टॉवर पर चढ़कर किया हंगामा,पुलिस और परिजनों ने किसी तरह उतार

Spread the love

गरियाबंद। जिले में आज सुबह टॉवर पर चढ़कर हंगामा करने वाले युवक को आख़िरकार पुलिस और परिजनों ने किसी तरह उतार लिया। युवक विक्षिप्त है और सनक में उल्टी सीधी हरकत करता रहता है। लेकिन सनक में टॉवर पर चढ़ जाने से पूरा महकमा परेशान हो गया था। युवक मैनपुर का निवासी है और पुलिस के अनुसार नशे की अधिकता से अब मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वो तड़के टॉवर पर चढ गया था, और कपड़े उतार कर घूमने लगा था। मैनपुर थाना ने जानकारी दी है कि युवक को उतार लिया गया है और परीक्षण तथा परिजनों की सहमति के बाद उपचार के लिए मानसिक रुग्णालय सह नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor